Thursday, November 15, 2018

व्हाट्सऐप का 'Add Contact' फीचर अपडेट होगा, क्यूआर कोड के जरिए ही जोड़ सकेंगे कॉन्टेक्ट

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप दो नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके आने के बाद ऐप में कॉन्टेक्ट को जोड़ना और आसान हो जाएगा। इनमें पहला फीचर- क्यूआर कोड स्कैनर का है और दूसरा फीचर- एड कॉन्टेक्ट का है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फीचर की मदद से यूजर्स अपने कॉन्टेक्ट को आसानी से शेयर कर सकेंगे और दूसरे कॉन्टेक्ट को आसानी से जोड़ सकेंगे। इसमें क्यूआर कोड स्कैनिंग का फीचर ठीक उसी तरह रहेगा, जिस तरह इंस्टाग्राम में 'नेमटैग' और स्नैपचैट में 'स्नैपकोड' का है।

इस तरह काम करेगा क्यूआर कोड : रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप 'शेयर कॉन्टेक्ट इन्फो वाया क्यूआर' के फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से हर यूजर का एक क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे स्कैन करते ही यूजर की प्रोफाइल पिक, नंबर दिखेगा और इसे अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में जोड़ सकेंगे। इस फीचर के जरिए ऐप को बिना बंद किए ही कॉन्टेक्ट को जोड़ सकेंगे। क्यूआर कोड का सबसे बड़ा फायदा यही रहेगा कि यूजर को अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में नंबर जोड़ने पर सारी डिटेल भरने की जरुरत नहीं होगी।

एड कॉन्टेक्ट भी अपडेट होगा ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि कंपनी अपने 'एड कॉन्टेक्ट' फीचर को रीडिजाइन करने पर भी काम कर रही है। अभी एड कॉन्टेक्ट पर टैप करने के बाद नया पेज ओपन होता है, जिसमें किसी यूजर की कॉन्टेक्ट डिटेल्स डाली जाती है। लेकिन अपडेट होने के बाद जो नया पेज ओपन होगा, उसमें अपना देश सिलेक्ट करना होगा और उसके बाद कंट्री कोड अपने आप आ जाएगा। इसके बाद जैसे ही आप नंबर डालेंगे, तो पता चल जाएगा कि ये नंबर व्हाट्सऐप पर है या नहीं।

इन्हें आने में अभी समय लगेगा : रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फिलहाल इन दोनों फीचर की टेस्टिंग कर रही है। क्यूआर कोड स्कैनिंग का फीचर आईओएस ऐप में देखा गया है, जबकि एड कॉन्टेक्ट का नया फीचर एंड्रॉयड ऐप में देखा गया है। हालांकि ये दोनों ही फीचर दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए अवेलेबल रहेंगे। लेकिन इन्हें आने में अभी समय लग सकता है।

व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए अब एक नया फीचर आने जा रहा है। WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप एक नए फीचर 'फॉरवर्ड प्रीव्यू' की बीटा टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के जरिए सेंडर के पास किसी भी मैसेज, फोटो, वीडियो या किसी कंटेंट को दो से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करने पर एक नया ऑप्शन मिलेगा। इससे पहले भी व्हाट्सऐप ने फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए 'फॉरवर्डेड लेबल' और 'फॉरवर्ड लिमिट' का नया फीचर जोड़ा था।

No comments:

Post a Comment